लखीमपुर खीरी में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का अधिवेशन संपन्न

              एडवोकेट आरके पाण्डेय / प्रयागराज                 

🏵️ सम्मान समारोह, आईडी वितरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम।

🏵️ बिलोवी मेमोरियल हॉल में आयोजन।

  लखीमपुर खीरी। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का लखीमपुर खीरी अधिवेशन 22 सितंबर 2024 को बिलोबी मेमोरियल हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया गया और उनके आई डी वितरित किए गए तथा संगठन व शिक्षालय तथा कार्य करने के तरीके के बारे में लोगों को प्रशिक्षित किया गया। 


उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर संगठन व शिक्षालय से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया, उनके आई डी वितरित किए गए तथा संगठन व शिक्षालय के संदर्भ में पूरी जानकारी देने के उपरांत कार्य करने के बारे में उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार वर्मा को लखीमपुर खीरी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


इस कार्यक्रम में कृष्ण कुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष यूपी व राष्ट्रीय मासिक सदस्यता प्रभारी, मनोज कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी, श्रीमती माया देवी वर्मा, परमानंद त्रिवेदी एडवोकेट, डा० टेकबहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार चौधरी, बबलू शुक्ला, नीलम शुक्ला, ज्योती मिश्रा,  विवेक गुप्ता दाऊदपुर, सुनील दीक्षित एक्टिव मेंबर, अंकित यादव ब्लाक अध्यक्ष नकहा,  विनोद वर्मा एक्टिव मेंबर, मनोज कुमार दीक्षित एक्टिव मेंबर, सुनील मिश्र ऐक्टिव मेंबर आदि उपस्थित रहे।

बता दें कि 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था के आधार पर 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण किया जा रहा है तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत और सामाजिक सेवा कार्य अभियान पर पूरे भारत वर्ष में  तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे