सरकंडी का दंगल जीतने वाले पहलवान को मिलेगा एक लाख रुपए का ईनाम

                        सहयोगी न्यूज़ नेटवर्क से                        

असोथर/फतेहपुर 

विकास खंड असोथर की यमुना तटवर्ती सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरकंडी में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मेला और दंगल का कार्यक्रम रखा गया है इस कार्यक्रम में कई प्रान्तों के पहलवान व नेपाल से आए महिला एवं पुरूष पहलवानों कि रोमांचक कुश्तियां होंगी दंगल के फाइनल में विजयी पहलवान कों एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा तेलानवीर बाबा कमेटी के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संतोष द्विवेदी प्रधान सरकंडी के द्वारा मेला और दंगल का आयोजन किया गया है जिसमें देश विदेश के नामी गिरामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है  दंगल और मेला में भाजपा नेता, अधिकारी और पहलवान एक बार फिर एक बड़ी जीत के साक्षी बनेंगे मेले में बड़े पहलवानों का आगाज  सुरू हो गया है।


सरकंडी में तेलान वीरबाबा का ऐतिहासिक आश्रम है जिसे पर्यटन विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है और उक्त परिसर का सुंदरी कारण भी करवाया गया है ग्राम देवता की कृपा से पुरानी परंपरा अभीतक जीवंत है  मेला ,दंगल को भव्य रूप देने के लिए भाजपा नेता संतोष द्विवेदी द्वारा भरसक युद्ध स्तर पर प्रयास किए गए हैं इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह हैं कि इस दंगल / मेला के लिए किसी भी नागरिक से किसी प्रकार से चंदा या शुल्क की वसूली नहीं की जाती पूरा खर्च आयोजक  वहन करतें हैं पहलवानों के रुकने व ईनाम देने भोजन आदि कि व्यवस्था भी की जाती है संतोष द्विबेदी का कहना है कि श्रृंगी ऋषि कि तपोस्थली में देश-विदेश के पहलवानों,अधिकारियों राजनीतिज्ञों का पदार्पण हमारा गौरव है। सम्मानित जनता जनार्दन का भी दिल से स्वागत है सभी अतिथियों / दर्शको के लिए अच्छी बैठक व्यवस्था की गई है ,सबसे अपील है कि बड़ी संख्या में पहुंच कर कुश्ती कला का आनंद प्राप्त करें और हमारा उत्साहवर्धन करें।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद