सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोरांव पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

सोरांव। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोरांव पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की मुफ्त जांच की गई व उन्हें निशुल्क दवा भी वितरित की गई मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी गंगापार की अध्यक्ष कविता पटेल ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया और कहा कि भाजपा सरकार लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करती है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई ने गरीबों किसानों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंर्तगत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जिससे कोई भी गरीब आदमी इलाज से वंचित न रहे उसका भी अच्छे अस्पताल में इलाज हो सके कुल 376 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में अपना पंजीकरण कराया जिसमें 88 वरिष्ठ नागरिक 47 पुरुष 41 महिलाएं शमिल रहीं तथा 25 लोगों ने मौके पर आयुष्मान मित्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी डा0 अनुपम द्विवेदी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा0 विजय प्रकाश मौर्या, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सरोज, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सोनी, भाजपा नेता उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे