राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने मनोज कुमार वर्मा को बनाया लखीमपुर खीरी का जिला अध्यक्ष

             एडवोकेट आर0 के 0 पाण्डेय / प्रयागराज             

🏵️  निःस्वार्थ समर्पण, सेवा, सहयोग से प्रमोशन।

 लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मानववाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के जिला महासचिव मनोज कुमार वर्मा को प्रमोशन देते हुए लखीमपुर खीरी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। 


  जानकारी के अनुसार मनोज कुमार वर्मा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पुराने सक्रिय वरिष्ठ सहयोगी हैं तथा लखीमपुर खीरी के जिला महासचिव के रूप में उनका कार्यकाल अत्यंत शानदार व सफल रहा है। संगठन व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण, सेवा व सहयोग को देखते हुए उन्हें प्रमोशन देते हुए लखीमपुर खीरी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लखीमपुर खीरी के बिलोबी मेमोरियल हाल में आयोजित एक भव्य समारोह में के संगठन के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने मनोज कुमार वर्मा को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की जिसका संगठन के सभी साथियों ने स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि मनोज कुमार वर्मा के लखीमपुर खीरी का जिला अध्यक्ष बनने के बाद संगठन के विस्तार व कार्यों में तेजी आएगी तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण व संचालन में अधिक से अधिक संख्या में लखीमपुर खीरी के गणमान्य नागरिक जुड़ेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद