अतिवृष्टि/ बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पीड़ितों को मिला मुआवजा

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

जिला प्रशासन ने हर पीड़ित को 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की चेक की वितरित।

 विधायक सदर मनोज प्रजापति व डीएम घनश्याम मीना ने चेक वितरित की।


हमीरपुर, 21 सितंबर 2024 गत दिनों हुई अतिवृष्टि / बाढ़ आदि के कारण क्षतिग्रस्त हुए घरों के  पीड़ितों को आज जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता दी गई ।तहसील सदर में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर मनोज कुमार प्रजापति व जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने 21 लाभार्थियों को रुपए 4000 की दर से आर्थिक सहायता से संबंधित चेक वितरित की। वहीं संपूर्ण जिलों में आज कुल 133 लोगों को रु 4000 की दर से आर्थिक सहायता की चेक वितरित की गई।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा, एसडीएम व सीओ सदर राजेश कमल तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे