गड्ढे में तब्दील हुई सड़क राहगीरों हो रही परेशानी

                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

हनुमानगंज- प्रयागराज में लगने वाले महा कुंभ से चंद दूरी पर स्थित हनुमानगंज बाजार से झूसी को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनो से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है इस सड़क पर दिन भर में लगभग हजारों वाहन गुजरते रहते हैं आए दिन कोई न कोई हादसा भी होता रहता है लेकिन उसके बावजूद भी इस सड़क पर किसी भी सक्षम अधिकारी की निगाह नहीं पढ़ पाती सड़क पर हुए गड्ढे को आप देखेंगे तो समझ नहीं पाएंगे कि यह सड़क है या छोटा तालाब क्योंकि हाल ही ऐसा है क्षेत्रीय लोगों ने कई बार की शिकायत भी की लेकिन आज तक इस सड़क का मरम्मतीकरण नहीं हो सका।यह सड़क हनुमानगंज बाजार से कोटवा ककरा होते हुए झूसी त्रिवेणीपुरम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है झूसी से लेकर हनुमानगंज तक दिन भर में हजारों की संख्या वाहनों  का आवागमन इस सड़क से हो रहा है और आए दिन इस गड्ढे में लोग गिरकर चुड़ैल भी होते रहते हैं लेकिन उसके बावजूद भी जिम्मेदार मौन है लगता है कि पीडब्ल्यूडी विभाग किसी बड़ी घटना के घट जाने के बाद ही इस सड़क को गड्ढा मुक्त करेगी। क्योंकि कई महीने बीतने को है उसके बावजूद भी आज तक इस सड़क पर कोई मरम्मतीकरण कार्य नहीं पाया है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद