नोडल केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

🏵️ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को शुभकामनाएं दी- डॉ. राजकुमार प्राचार्य 

हमीरपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के अवसर पर नोडल केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद हमीरपुर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार के संरक्षण में डॉ0 शालिनी, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद हमीरपुर के द्वारा किया गया! जिसमें जनपद हमीरपुर के 11 कार्यक्रम अधिकारियों और 22 स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं को सम्मानित किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ वंदना नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा जनपद हमीरपुर, प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार, डॉ0 शालिनी, लवकुश कुमार इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया! इसके पश्चात श्रीरामकृष्ण परास्नातक महाविद्यालय कुरारा के स्वयंसेवक शिव बाबू द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, इसी क्रम में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की  स्वयं सेविका चित्रा द्वारा अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया!


कार्यक्रम की अगली कड़ी  में सभी कार्यक्रम  अधिकारियों तथा  स्वयं सेवक तथा सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को गाया विभिन्न महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने गणेश वंदना, शिव तांडव, तथा राधा कृष्ण के गाने पर नृत्य प्रस्तुत करके रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया! कार्यक्रम के अगले क्रम में राजकीय महिला स्नातकोत्तर  महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी लवकुश कुमार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिल्पी राय तथा  संजय कुमार, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय हमीरपुर  कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र सिंह, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी राघवेंद्र, ओम हरि हर महाविद्यालय हमीरपुर के अधिकारी रक्षादीन कर्णधार, राजपूत मेमोरियल महाविद्यालय हमीरपुर के कार्यक्रम अधिकारी संदीप राजपूत, मां गौरा महाविद्यालय हमीरपुर  के कार्यक्रम अधिकारी  शुभम दक्ष को राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ0 शालिनी अधिकारी,  प्रोफेसर राजकुमार तथा तथा मुख्य अतिथि डॉ0 वंदना द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ वंदना तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार द्वारा डॉ शालिनी नोडल  अधिकारी राष्ट्रीय  सेवा योजना जनपद हमीरपुर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया! मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए तथा उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी कार्यक्रम अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार ने अपने उद्बोधन में सभी को आशीष वचन देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को शुभकामनाएं दी! कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी  लवकुश कुमार  तथा समापन राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डॉ शालिनी ने किया!


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे