भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया

                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

गंगापार। शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा सम्मेलन राजेंद्र प्रसाद प्राइवेट आई टी आई कालेज धमौरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्या ने कहा कि किसानों की चिंता केवल भाजपा सरकार करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं उसका बीज भी उपलब्ध करा रहे हैं किसान युवा महिला और गरीब की चिंता केवल मोदी करते हैं


जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार कविता पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं वो किसानों तक पहुंच रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के बारे में सोचते रहते हैं कैसे उन्हें सम्मान मिले किसानों को किसान निधि दिया यूरिया डी ए पी कम दाम में उपलब्ध कराने का काम किया है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अमर नाथ यादव ने कहा कि पहले किसानों को न बीज मिलती थी न खाद मिलती थी पर आज भाजपा सरकार में सब कुछ उपलब्ध है ।सांसद प्रवीन पटेल ने कहा कि पिछली सरकारों में हर जिले में एक माफिया होते थे जो सरकार को चलाते थे लोग कहते थे कि उत्तर प्रदेश का कुछ नहीं हो सकता पर योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी माफिया या तो ऊपर चले गए या प्रदेश के बाहर बिजली एक हफ्ते दिन में आती थी एक हफ्ता रात में ट्रांसफार्मर जलने के बाद महीनों नहीं बदले जाते थे सड़के में गड्ढे ही गड्ढे होते थे पर आज गांव को 18 घंटे बिजली मिल रही है ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जा रहे हैं सड़कें चमचमा रही हैं। विशिष्ठ अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि किसानों के लिए देश के मुखिया नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला कर उन्हें किसानों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृषि सूर्य प्रकाश शाही ने कहा कि आपके आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं वह किसान नौजवान तथा अनूसूचित वर्ग के लोगों के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं प्रयागराज यूपी का सबसे बड़ा जिला है यहां भारी मात्रा में गेहूं व सरसों पैदा होती है केन्द्र व राज्य सरकार आपको समय से खाद बीज तथा पानी देने का काम कर रही है मोदी व योगी सरकार ने गेंहू व धान का दाम बढ़ाया है पिछली सरकार सब्सिडी 6 महीने बाद देती थी मोदी व योगी सरकार में सब्सिडी का पैसा काटकर देना पड़ता है मुख्य अतिथि ने कई लाभार्थियों को चाभी व प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मी कांत उपाध्याय,अमर नाथ यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश मौर्य, अन्नू सिंह, सुनील पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा किरन त्रिवेदी, अनिरुद्ध सिंह पटेल, जीत लाल त्रिपाठी, मनोज निषाद,अमर नाथ तिवारी, सुरेश द्विवेदी,काशी नाथ तिवारी, ओम प्रकाश गिरी, राजेन्द्र शुक्ला, शंभू नाथ पटेल, डब्बू यादव, धरणीधर त्रिपाठी, नवीन सिंह, राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,दिलीप निषाद, आलोक गुप्ता, रजनीश पांडेय, भाजपा नेता उमेश तिवारी, गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मी कांत उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापार कविता पटेल व संचालन जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे