हमीरपुर जिलाधिकारी की सराहनीयपहल ,शिकायतकर्तओं के घर जाकर शिकायत निस्तारण के बारे में लिया फीडबैक

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

 👉 डीएम नें पतारा गांव जाकर शिकायतकर्ता पूजा से शिकायत निस्तारण के संबंध में लगाई गई आख्या के संबंध में पूछताछ की, जिसमें शिकायत निस्तारण सही पाया गया एवं शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना पाया गया।

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जनपद में जनसमस्याओं शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एक सराहनीय पहल करते हुए शिकायतकर्ताओ के घर स्वयं जाकर शिकायत निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया। पहला प्रकरण हमीरपुर मुख्यालय के रमेड़ी तरौस  का है जिसमें शिकायतकर्ता सरोज पत्नी रामसागर द्वारा खतौनी में नाम दर्ज न हो पाने की शिकायत की गई थी । प्रकरण में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता के के घर स्वयं जाकर शिकायत कर्ता से फीडबैक लिया।अतः शिकायत निस्तारण आख्या सही पायी गयी।दूसरा प्रकरण कुरारा विकास खंड के ग्राम पतारा का है। जिसमे शिकायतकर्ता पूजा पत्नी राम लखन ने पारिवारिक खेती बंटवारे जबरदस्ती खेत जोतने से संबंधित शिकायत की थी । जिलाधिकारी ने आज पतारा गांव जाकर शिकायतकर्ता पूजा से शिकायत निस्तारण के संबंध में लगाई गई आख्या के संबंध में पूछताछ की, जिसमें शिकायत निस्तारण सही पाया गया।शिकायतकर्ता द्वारा अन्य कोई समस्या न होने की बात बताई गई।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,तहसीलदार सदर तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे