किशनपुर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंधक पर ग्राहकों को प्रताड़ित करने का आरोप
सहयोगी नेटवर्क से
👉 बैंक की छवि धूमल करने में लगा हुआ मैनेजर आखिर क्यों उच्च अधिकारी नही कर रहे हैं कार्रवाई।
किशनपुर। कस्बे में स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक पर ग्राहकों से मनमानी करने का आरोप लगा है। कई ग्राहकों ने वीडियो वायरल कर शाखा प्रबंधक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
रानीपुर बहेरा गांव निवासी शिवम शुक्ला ने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने मुद्रा लोन के लिए फाइल तैयार कराई थी। फाइल तैयार होने के बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा किशनपुर में जमा भी कर दी थी। कई बार शाखा प्रबंधक उसकी दुकान का निरीक्षण करने भी गए। लेकिन महीनों से उसे मुद्रा लोन देने के नाम पर टहलाया जा रहा है। आए दिन उसे बैंक बुलाकर बैठा लिया जाता है और देर शाम दूसरे दिन आने की बात कर उसे वापस कर दिया जाता है। गुरुवार को भी उसे मुद्रा लोन देने के लिए बुलाया गया था इस दौरान शाखा प्रबंधक ने उसे बुलाकर उसकी फाइल वापस कर दी। शिवम शुक्ला ने बताया कि शाखा प्रबंधक ग्राहकों से मनमानी तरीके से पेश आता है। बैंक पर आने जाने वाले ग्राहकों को भी प्रताड़ित करता है जिस वजह से ग्राहकों में काफी आक्रोश है। वही बीसी संचालकों पर भी जबरन काम करने का दबाव बनाया जाता है जिस वजह से बीसी संचालक भी परेशान है।
वहीं इस मामले के संबंध में जब एलडीएम गोपाल कृष्ण से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी की नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी अगर ग्राहकों को समस्या आ रही है तो समाधान अवश्य कराया जाएगा। ग्राहकों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments
Post a Comment