दलित व पिछड़ों के बल पर उप चुनाव जीतेगी भाजपा : असीम अरुण

                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

🏵️ वीरभानपुर के गेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

प्रयागराज। फूलपुर विधान सभा के उपचुनाव को लेकर वीरभानपुर के आर्यन गेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित मोर्चा  कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार को किया गया सम्मेलन में प्रदेश के समाज कल्याण एवं एससी एसटी मंत्री असीम अरूण ने सपा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि पीडीए का मतलब पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक है। अखिलेश यादव कहते है कि हमें इन्ही तीन वर्ग का साथ चाहिए। लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास के का काम कर रही है।  राज्य मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पीडीए ने लोकसभा चुनाव लोगों को धोखे में रखकर जीता है। सरकार द्वारा सभी योजनाओ में अनुसूचित जाति के लोगो को भी लाभ मिल रहा है। पीडीए की सरकार मे कभी अम्बेडकर जयंती नही मनायी गयी। इनकी सरकार में दलितों का शोषण हुआ है। विश्वकर्मा समाज के लोगो को प्रशिक्षण देते हुए 450 रूपये का भत्ता देने का काम किया गया । इन्हीं के साथ सभी छोटी-छोटी  जातियो को रोजगार से जोड़ने का काम किया गया । इस मौके फूलपुर के सांसद  प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल,  पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार दूबे आदि लोगों ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया । इस मौके पर अमर नाथ यादव,एमएलसी निर्मला पासवान,   बाबू लाल भौरा, ब्लाक प्रमुख फूलपुर विपेन्द्र सिंह पटेल,राकेश कुमार शुक्ला, मो अब्दुल्ला, उमाकांत मिश्रा,आशीष भारतीय, अमरनाथ तिवारी आदि लोग रहे। संचालन कमलेश कुमार ने किया ।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद