एनजीबीयू में शतरंज प्रतियोगिता में नितेश मिश्रा व प्राची त्रिपाठी ने मारी बाजी
गणेश प्रसाद द्विवेदी प्रयागराज
प्रयागराज।नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में नितेश मिश्रा और साकेत मिश्रा के मध्य खेला गया, जिसमें नितेश मिश्रा विजेता रहे। महिला वर्ग में प्राची त्रिपाठी और दिव्यांशी गौतम के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें प्राची त्रिपाठी विजेता रहीं। खेल के निर्णायक की भूमिका में डॉ. बृजेन्द्र मिश्रा और डॉ. उत्तम कुमार जी रहे ।
इसी प्रकार, कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयुष यादव और आदर्श स्वर्णकार के मध्य खेला गया, जिसमें आयुष यादव विजेता रहे।
कुलपति प्रो. रोहित रमेश ने अपने उद्बोधन में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी तथा अन्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। स्वागत डाॅ. हिमांशु शेखर सिंह ने किया। धन्यवाद-ज्ञापन डाॅ. संतेश्वर कुमार मिश्र ने तथा संचालन श्री मनीष सिंह ने किया। इस अवसर पर डाॅ. सव्यसाची, डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. मंजू शुक्ला, श्री शराफत अली, उत्कर्ष द्विवेदी, शिवजीत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment