किसान भाई अपना पंजीयन स्वयं मोबाइल के माध्यम से अधवा जन सुविधा केन्द्र / साइबर कैफे के माध्यम से कराये


                         
अजय गुप्ता / हमीरपुर                          

हमीरपुर। 21 सितंबर 2024 खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत सीधे कृषकों से खाद्य विभाग द्वारा ज्वार / बाजरा की खरीद 01 अक्टूबर, 2024 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 तक एवं धान की खरीद दिनांक 01 नवम्बर, 2024 से दिनाक 29 फरवरी, 2024 तक की जानी है, जिसके लिए कृषकों द्वारा खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण कराया जाना है। ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य ज्यार (हाइब्रिड) रू०. 3371 प्रति कु०, ज्वार (मालदांडी) रू0 3421 प्रति कु0, बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू० 2625 / कु० तथा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य धान (कामन) रू0 2300 प्रति कु० तथा धान (ग्रेड ए) रू0 2320 प्रति कु० निर्धारित है। कृषकों द्वारा ज्वार / बाजरा / धान विक्रय हेतु आनलाइन पंजीकरण के लिए निम्न कार्यवाही की जानी कृषक द्वारा अपना पंजीयन स्वयं मोबाइल के माध्यम से अधवा जन सुविधा केन्द्र / साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा। कृषकों का पंजीकरण उनके आधार संख्या तथा पंजीकरण के समय कृषक द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर प्रेषित ओ०टी०पी० के आधार पर किया जाना है, जिसके लिए कृषक बंधु पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नम्बर ही अंकित करायें जिससे एस०एम०एस० द्वारा प्रेषित ओ०टी०पी० को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर सके। कृषक पंजीकरण के समय आधार कार्ड में दिये गये मोबाइल नम्बर व बैंक खाते में दर्ज नम्बर एक होने चाहिये. क्योंकि भुगतान शतप्रतिशत आधार बेत्त्ड व आधार लिंक बैंक खाते में पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से किया जाना है। इसलिए आधार व बैंक खाता व मोबाइल नम्बर व कृषक के नाम, उपनाम दोनों की स्पेलिंग व मात्राओं में कोई भिन्नता न हो। 03 वार/बाजरा/धान विकी के समय कय केन्द्रों पर कृषक के स्वयं उपस्थिति न होने की दशा में कृषक द्वारा पंजीकरण के समय अपने पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य (माता पित्ता. पति / पत्नी, पुत्र/पुत्री, दामाद/पुत्र वधु, सगा भाई/सगी बहन) का विवरण एवं आधार नम्बर फीड कराना अनिवार्य होगा। 04 जनपद में ज्वार खरीद हेतु मण्डी समिति सुमेरपुर, मण्डी समिति कुरारा, मण्डी समिति कुरारा ए. मण्डी समिति मौदहा, मण्डी समिति राठ, उपमण्डी सरीला एवं बाजरा खरीद हेतु मण्डी समिति सुमेरपुर मण्डी समिति कुरारा, मण्डी समिति कुरारा ए तथा धान खरीद हेतु मण्डी समिति सुमेरपुर, मण्डी समिति कुरारा एवं नण्डी समिति मुस्करा में कय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं|अतः कृषक बन्धुओं से अपील है कि सरकारी कय केन्द्रो पर ज्वार / बाजरा/धान की बिक्री कर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीयन कराये।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे