अयोध्या का भदरसा गैंग रेप मामला, अगली सुनवाई 30 सितंबर को

             एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय / प्रयागराज             

अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता के मामले में डीएनए रिपोर्ट हाई कोर्ट ने तलब की ।आरोपी मोईद अहमद की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने दिया आदेश। कोर्ट ने डायरेक्टर ,फॉरेंसिक लैब को एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।आरोपी ने जमानत याचिका में खुद को 71 साल का बुजुर्ग बताया।याचिका के मुताबिक उसको राजनीतिक कारणों से फंसाया गया ।जमानत याचिका का  अपर महाधिवक्ता वी0 के0 शाही ने विरोध किया । महाधिवक्ता वी0 के0 शाही ने कोर्ट को बताया कि मामला बहुत ही गंभीर प्रकृति का है। पीड़िता नाबालिग है जिसके साथ दुराचार हुआ। दुराचार का आरोप मोईद अहमद और उसके नौकर पर है। घटना के बाद पीड़िता गर्भवती भी हो गई जिसके गर्भपात के बाद डी0एन0ए0 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने डी0एन0ए0 जांच रिपोर्ट तलब की। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे