₹25000 के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने धर दबोचा
राजा अवस्थी / फतेहपुर
जनपद फतेहपुर दिनांक 26 सितंबर 2024,
जिले में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन के मंसानुसार अनुसार अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए और किसी भी स्थिति में उन्हें कानून के हवाले किया जाए इसी क्रम में ₹25000 का इनामिया लूट में अभ्यस्त वांछित शातिर अभियुक्तगण थाना कोतवाली क्षेत्रांर्तगत मुगल मार्ग पर नहर पुलिया, ग्राम बकंधा के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया जामा तलाशी लेने पर 02 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, 29450/- रुपये नगद, एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे व 02 अदद लूटी गयी सोने की चेन बरामद की गई है।
थाना कोतवाली व थाना धरियांव में पंजीकृत मु0अ0स0 301/2024, मु0अ0स0 323/2024 व मु0अ0स0 377/2024 थाना कोतवाली नगर, मु0अ0स0 150/2024, मु0अ0स0 204/2024 थाना धरियांव जनपद फतेहपुर के वांछित 25,000/- रुपये का इनानिया अभियुक्त गोलू पुत्र स्व० विनोद निवासी कंचनपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर उम्र लगभग 26 वर्ष व मु0अ0स0 150/2024 थाना धरियांव से सम्बंधित वांछित अभियुक्त करन पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी जगतपुर थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र लगभग 26 वर्ष की तलाश में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक थाना राधानगर मय हमराह व थानाध्यक्ष हथगांव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक-26.09.2024 को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुगल रोड़, नहर पुलिया के पास ग्राम बकंधा थाना कोतवाली नगर पर चेकिंग की जा रही थी, समय प्रातःकाल लगभग 4.50 बजे चेकिंग के दौरान एक अपाचे मोटरसाईकिल से 02 व्यक्ति बिन्दकी की तरफ से आते दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे तेजी से गाड़ी वापस मोडकर भागने का प्रयास करने लगे इसी बीच फिसल कर मोटरसाइकिल सहित गिर पड़े तथा अपने आप को घिरता हुआ देख पुलिस की तरफ लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे, आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में अभियुक्त गोलू (जनपद फतेहपुर से 25,000/- रुपये का इनामिया) के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा अभियुक्त करण को भागते समय दौड़ा कर पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त गोलू को तत्काल उपचार हेतु सदर अस्पताल रवाना किया गया। अभियुक्तगणों के पास से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 29,450/- रुपये नगद, एक अदद मो(सा० अपाचे व माल मशरुका लूटी गयी 02 अदद सोने की चेन (सम्बंधित मु0अ0स0 377/2024 थाना कोतवाली नगर व मु0अ0स0 204/2024 थाना बरियांव) बरामद किये गये। मुकदमें में अपराध धारा 417(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए घटना के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 417/2024 - धारा 109 बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी से अपराध व आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगेगा।

Comments
Post a Comment