विद्युत विभाग ने हमीरपुर के मौदहा में अभियान चलाकर सात कनेक्शन काटे एवं 170000 रुपए का जुर्माना वसूल किया

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

🏵️ विद्युत विभाग नें मौदहा कस्बे में  अभियान चलाया गया

हमीरपुर। मौदहा कस्बे में बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाया गया जिसमें 25 कनेक्शन चेक किया, 7 कनेक्शन काटे गए और एक लाख 70 हज़ार रूपये वसूल किया गया।


अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग डी. एन. प्रसाद नें बताया कि इसी प्रकार से यह अभियान चलता रहेगा।


घरेलू उपभोक्ताओं एवं व्यापारी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपना बिल समय से जमा करें ताकि कार्रवाई से बच सकें। अभियान में उपखंड अधिकारी विमलेंद्र श्रीवास्तव, जेई राजू प्रसाद, संजीव कुमार,सौरभ गुप्ता,सी ए पवन कुमार, लाइनमैन अनिल कुमार राधा कृष्ण सोनी एवं अन्य विभागीय विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद