सड़क हादसों को लेकर यातायात पुलिस गंभीर

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

सड़क हादसे रोकने के लिए यातायात पुलिस हुई अलर्ट।

 यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया -हरवेन्द्र सिंह यातायात प्रभारी

हमीरपुर, सदर बस स्टैंड में यातायात प्रभारी हरवेन्द्र सिंह द्वारा सड़क हादसे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए मातहतों संग एक मीटिंग की गई जिसमें इस बात की चर्चा की गई कि किस प्रकार से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।


इस अवसर पर प्रभारी ने कहा कि अलर्ट चालक, परिचालक सतर्कता सतर्कता बरतते तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यदि वाहनों का संचालन करें तो दुर्घटनाओं में काफी कमी आ सकती है उन्होंने संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों को बताया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट ना लगने वाले एवं दोपहिया वाहनों पर सफर करने वालों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न किए जाने पर उनको कड़ी हिदायत दी जाए और संबंधित धाराओं में चालान करते हुए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाए ताकि मार्ग दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके और होने वाली जन धन की हानि से बचा जा सके।

उन्होंने सख्त हिदायत दी की बस से सफर करने वाले यात्रियों को बस स्टैंड के  कैम्पस के अंदर ही बस में बैठने के लिये निर्देशित किया जाये। इस अवसर पर यात्रियों को रोड सेफ्टी के प्रति भी जागरूक किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार