अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय नें एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपां
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
दीपक मिश्रा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेता व प्रदेश मंत्री पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
हमीरपुर, कलेक्ट परिषर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए इसके पश्चात उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित एक ज्ञापन जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (राष्ट्रीय) के जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण और सवर्णों के खिलाफ सिद्धगोपाल अहिरवार के द्वारा समाज के लिये आपत्ति जनक टिप्पणी की गयी है जिससे हम सबकी भवानाएं आहत हुई है।
सिद्ध गोपाल अहिरवार भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री है इनके द्वारा फेसबुक से माध्यम से टारगेट करते हुए लिखा गया है कि वह दिन दूर नहीं जिस दिन क्षत्रिय ब्राह्मण और सवर्ण समाज खुद को सवर्ण कहने में शर्म अनुभूति करेंगे दूसरे कमेंट में लिखा गया की जल्द ही यह समय आने वाले जब क्षत्रिय ब्राम्हणों को दौडाया जायेगा और उनको भागने की भी जगह नहीं मिलेगी इसके साथ एक कमेंट में लिखा की मैं अच्छे अच्छे क्षत्रिय ब्राह्मण से पैर धूलाकर पियाता हूँ ! अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष ने भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्ध गोपाल अहिरवार के इस तरह के बयान से हम सबकी भावना आहत हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय ब्राह्मण महासभा (राष्ट्रीय) इनके बयानों की जांच कराते हुये उचित व दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग करती है ! ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय के फायर ब्रांड महामंत्री नीरज द्विवेदी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के फायर ब्रांड नगर अध्यक्ष मोहित द्विवेदी, भाजपा कद्दावर नेता एवं सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर,दुर्गेश तिवारी,एवं सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)

Comments
Post a Comment