जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

हमीरपुर, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक अब्दुल कलाम सभागार कक्ष हमीरपुर में की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा टास्कफोर्स के सभी सदस्यों को निर्देश दिये गये कि जनपद में प्रर्वतन का कार्य कड़ाई से करना सुनिश्चित करें, टास्कफोर्स के सदस्य निरन्तर प्रर्वतन कार्य में सक्रिय रहे, अवैध खनन / परिवहन पर प्रभावी ढंग से अकुंश लगाया जाये ताकि किसी भी दशा में अवैध खनन / परिवहन न होने पाये। जीरो प्वाइंट से ही ओवरलोड़िग पर प्रभावी नियन्त्रण सुनिश्चित किया जाये तथा प्रर्वतन कार्य को प्रभावी बनाने व अवैध खनन / परिवहन/भण्डारण/ओवरलोड़िग को रोकने के लिये आधुनिक तकनीकी का प्रयोग किया जाये तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि उपखनिज के कीमतो में अनावश्यक वृद्धि न हो। इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाये कि उपखनिज का परिवहन करने वाले सभी वाहनों पर हाई स्क्यिोरिटी नम्बर प्लेट व माइनटैग लगा हो, जिन वाहनों पर हाई स्क्यिोरिटी नम्बर प्लेट पर ग्रीस/कालिक इत्यिादि लगाकर चलने वाले वाहनों तथा माइनटेंग न लगाकर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के समय एम.एल.वर्मा लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता, करण पाल गंगवार मौदहा बांध अधिशासी अभियंता एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार