सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गुरु पूर्णिमा पावन पर्व

                   गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    

प्रयागराज झूंसी। झूसी स्थित सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का पावन उत्सव मनाया गया कक्षा 7B के विद्यार्थी भैया बहनों और उनके कक्षा अध्यापक आयुष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी उप प्रधानाचार्य राम सिंह यादव और सांस्कृतिक प्रमुख जयद्रथ श्रीमुख ने भगवान गणेश ,मां सरस्वती और महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कक्षा 7 की छात्रा समृद्धि चौधरी और छात्र अंकुर दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया।


कक्षा 7 की छात्रा श्रुति यादव, आदेशिका यादव ,दिव्या यादव ,नव्या मिश्रा ने प्रेरक गीत और छात्र लकी यादव ने महर्षि वेदव्यास जी के जीवन वृतांत का वर्णन किया। कक्षा 7 A की छात्रा दिव्यदर्शनी गिरी और कक्षा 10 की छात्रा आरजू यादव ने महाभारत टाइटल सॉन्ग प्रस्तुत किया जिससे पूरा प्रांगण मंत्रमुग्ध हो गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने गुरु पूर्णिमा पर सभी आचार्य और विद्यार्थी भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता-पिता जन्म देते हैं गुरु जीवन देते हैं गुरु की महिमा वर्णन शब्द से परे है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थी भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास जी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है ।भारत की ज्ञान परंपरा गुरु शिष्य की परंपरा से सतयुग , द्वापर,त्रेता और कलयुग में विश्वभर में पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन की हर अवस्था में गुरु के रूप में माता-पिता, परिवार, समाज, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु मार्गदर्शन करते रहते हैं। इस अवसर पर प्रवीण कुमार मिश्रा विजय बहादुर विश्वकर्मा अरविंद त्रिपाठी कमलेश प्रसाद यादव शशांक त्रिपाठी अमित कुमार जैन राहुल कुमार वर्मा आकाश कुमार गुप्ता राहुल पांडेय विभव प्रजापति प्रियराज दुबे ममता मिश्रा मीणा धुरिया अनामिका तिवारी रीना तिवारी दिव्या त्रिपाठी पूजा सिंह खुशबू यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार