एसपी द्वारा शुक्रवार की परेड/पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

 निरीक्षण के दौरान-एस. आई. एम.टी ललित नारायण द्विवेदी एवं प्रतिसार निरीक्षक मौजूद।

हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा द्वारा शुक्रवार की परेड, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया व अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया।शारीरिक व मानसिक रुप से फिट/स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी।


रिजर्व पुलिस लाइन्स डिस्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए|रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।


पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को शस्त्राभ्यास कराया गया।पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, एस. आई. एम. टी ललित नारायण द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद