डीआईजी ने एसपी कार्यालय के विभिन्न पटलों का वार्षिक निरीक्षण किया
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
निरीक्षण में डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया
हमीरपुर, 25 जुलाई चित्रकूट धाम रेंज बांदा के डीआईजी अजय कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया ।डीआईजी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया तथा जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव पर डीआईजी ने संतोष व्यक्त किया है
डीआईजी अजय कुमार ने बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वह यहां वार्षिक निरीक्षण के लिए आए थे उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर अभिलेखों का निरीक्षण किया । पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की उनको समय से पेंशन आदि मिल रही है इसके बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप काम करने के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं सभी थानों में जनता की समस्याओं को तुरंत सुना जाए एवं समय से गुणवत्ता पूर्वक उनकी जांच भी की जाए। उन्होंने बताया कि आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जनपद में बाढ़ की समस्या को देखते हुए पुलिस चौकियो एवं बाढ से प्रभावित गांव के आसपास पुलिस विभाग को भी तैयार रहने को कहा गया है बाढ़ के समय एनडीआरफ आदि की टीम के साथ स्थानीय पुलिस को भी विशेष तौर से लगाया जाता है जहां बाढ़ राहत शिवरों में सुरक्षा आदि की व्यवस्था पुलिस को देखनी होती है। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक डॉ0 दीक्षा शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, सीओ सदर राजेश कमल, योगेश तिवारी कुरारा प्रभारी निरीक्षक , मयंक चंदेल ललपुरा प्रभारी निरीक्षक, रामआसरे सरोज प्रभारी निरीक्षक मौदहा, थाना सुमेरपुर प्रभारी निरीक्षक ,एस.आई.एम.टी ललित नारायण द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment