सावन के पहले सोमवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंगो का पूजन
गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज
ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शिव भक्तों का जमावड़ा
बहरिया। विकास खंड बहरिया के ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा के कुशल संयोजन में सावन के प्रथम सोमवार को ब्लॉक परिसर में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का पूजन और अभिषेक किया गया। जिसमें ब्लॉक कर्मचारी अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
प्रयागराज से आए वेद पाठी ब्राह्मणों ने षोडशोपचार विधि से पूजन करवाने के बाद रुद्राष्टाध्याई के श्लोकों से पार्थिव शिव लिगों का अभिषेक कराया। पूजन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके फर मुख्य रूप से फूलपुर के सांसद की पत्नी गोल्डी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार कविता पटेल ,किरन त्रिवेदी ,विधायक सोरांव गीता पासी, थानाध्यक्ष बहरिया रण विजय सिंह, हरिहर प्रसाद मिश्र, अश्विनी दूबे, गणेश शंकर मिश्रा, राकेश कुमार शुक्ला, अनिल पटेल ,भुवर लाल यादव, संत लाल यादव,विजय मिश्र, मुनीशानंद मिश्रा, द्वारिका प्रसाद मौर्य, रबी शुक्ला, रमाशंकर तिवारी, जोखू लाल तिवारी, शशिकांत यादव, शुभम मिश्रा, प्रत्यक्ष द्विवेदी, पंकज मिश्रा आदि लोग रहे।


Comments
Post a Comment