अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य को सीसाम ऊ क्षेत्र प्रत्यासी बनाने की मांग
जी0 के0 खरे
कानपुर नगर -,आज उ प्र सरकार के वित्त मंत्री एंव कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना को वी एस एसडी कालेज में सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर के संयोजक बी एल गुलाबिया तथा जल कल सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील सुमन के नेतृत्व में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स तथा वरिष्ठ लोगों ने अलग-अलग ज्ञापन देकर उनसे मांग किया कि सीसाम ऊ विधानसभा जो मुस्लिम एंवदलित बाहुल्य क्षेत्र है जनसंघ के जमाने से लेकर आजतक40वर्षोसे भाजपा के किशन लाल सुर्दशन कार्यकर्ता रहकर समाज में कर्मठता,लगन, ईमानदारी केसाथ काम किया, पार्टी ने प्रदेश कार्य समिति में मंन्ञी बनाया तथा उ प्र सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग में सदस्य रहकर कार्य किया, ऐसे निष्पक्ष निर्भीक, कर्मचारी नेता किशन लाल सुदर्शन को प्रत्याशी बनाया जाए, प्रभारी मंत्री ने ज्ञापन लेकर विचार करने का अश्वासन दिया, ज्ञापन देने वालों में बी एल गुलाबिया, सुनील सुमन, रविन्द्र कुमार मधुर, अजय कुमार बाल्मीकि, नृपत कुमार, श्रीमती सुनीता देवी, मुन्नी दुबे, राम प्रकाश, रामसेवक खोटे, सुजीत कुमार, सुशील सागर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment