पारिवारिक विवाद का सुलह समझौते से निस्तारण कराया गया

                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

हमीरपुर, जिला विधिक सेवा हमीरपुर में संचालित मध्यस्थता केन्द्र में मध्यस्थ अधिवक्ता शिवशरण गुप्ता के प्रयास से सुमित्रा पुत्री हरलाल निवासी इटैलिया बाजा थाना जरिया जिला हमीरपुर और सुनील पुत्र हरनारायण सिंह निवासी गुरूदेव मुहाल नईबस्ती आराधना नगर के पारिवारिक विवाद का सुलह समझौते से निस्तारण कराया गया। दंपत्ति द्वारा साथ-साथ रहने की सहमति व्यक्त की गयी। जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा, अपर जिला जज/सचिव श्रीमती गीतांजलि गर्ग द्वारा दोनों पक्ष को बधाई दी गयी और मध्यस्थ अधिवक्ता के कार्य पर संतोष जाहिर किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार