मऊआइमा पुलिस ने पकड़ा 40 लाख की शराब

                    गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

★ दो अंतरप्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

मऊआइमा(प्रयागराज) मऊआइमा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सोमवार को ट्रक में छुपा कर शराब की पेटियां लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 594 पेटी शराब बरामद की गई।जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है।डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारतीय ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान निरन्तर चलता रहेगा।


मऊआइमा पुलिस अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के पीछे काफी दिनों से पड़ी थी।इस बीच जानकारी मिलने पर सोमवार को मऊआइमा स्थित प्रयागराज-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर ब्रिज के समीप थाना प्रभारी राघुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी करके टोल प्लाजा की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया।पुलिस को देख ट्रक पर सवार दो तस्कर गाड़ी छोड़ कर भागने लगे जिन्हें वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।ट्रक की तलाशी ली गई तो मैकडावल ब्रांड की 291क्वार्टर,194 पेटी हाफ व 80 पेटी फुल शराब की बोतलें व 29 पेटी बियर बरामद की गई।पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख बताई गई है। पूछताछ में पकड़े गए शराब तस्करों में एक ने अपना नाम राजदीप सिंह पुत्र लेखराज व दूसरे ने पंकज कुमार पुत्र बूटाराम निवासी थाना डाबा जनपद लुधियाना पंजाब बताया।उन्होंने बताया कि उक्त शराब वह करनाल से लाद कर रांची झारखंड ले जा रहे थे।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अलावा आबकारी निरीक्षक शैलेन्द्र बहादुर सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाशंकर, एस आई अरविंद यादव,महिला दरोगा आकांशा द्विवेदी, आरक्षी रामकरन यादव,ओमप्रकाश सिंह,सुधीर कुमार,दुर्गाप्रसाद नायक रहे।


बीटेक पास है राजदीप,,,,,


गिरफ्तार राजदीप ने बताया कि वह बीटेक की पढ़ाई कर रखी है।नौकरी न मिलने पर वह इस धंधे से जुड़ गया।उसने बताया कि इस काले धंधे में रिस्क होने के चलते कमाई भी अधिक होती थी।उसने यह भी कुबूल किया कि इससे पूर्व वह दर्जनों बार डिलीवरी दे चुका था लेकिन पुलिस के हत्थे पहली बार चढ़ा।


भूंसियों के बीच छुपा कर करते थे तस्करी,,,,


पुलिस के पकड़ में आये दोनों शराब तस्करों ने बताया कि  रास्ते मे जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को शंका न हो इस लिए शराब की पेटियों के ऊपर एक फिट की ऊंचाई तक भूंसी से ढक कर ले जाते थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार