17 दिन से गुमशुदा युवती के मामले में नौबस्ता पुलिस की उदासीनता लगा रही है पुलिसिया कर शैली पर प्रश्न चिन्ह
कानपुर बिग ब्रेकिंग
सर्वेश पाठक / कानपुर
★ 17 दिन से गुमशुदा युवती के मामले में नौबस्ता पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही।
★ नौबस्ता थाने के अंतर्गत बसंत विहार चौकी के मछरिया रोड निवासी राजन दीक्षित की भांजी वर्षा द्विवेदी जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है वह लगभग 17 दिन से लापता है ।
★ युवती घर से इंटरव्यू देने के लिए 17 दिन पहले मछरिया रोड स्थित घर से निकली थी जो अभीतक वापस नही आई ।
★ 17 दिन से युवती का कोई अतापता नही गुमशुदा होने के 5 दिन बाद दबाव में नौबस्ता पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर (प्राथमिकी) लेकिन नही हो रही कोई कार्यवाही।
★ एफआईआर दर्ज होने के 12 दिन बाद भी युवती का कोई सुराग नही और ना ही नौबस्ता पुलिस द्वारा सीडीआर निकलवाई गई और युवती को ढूढ़ने की कोई कोशिश की गई।
★ कानपुर कमिश्ननरेट की खाकी पर उठ रहे सवाल, आखिर क्यों अपने कर्तव्यों के प्रति है उदासीन नौबस्ता पुलिस, क्यों नहीं मामले को संज्ञान में ले रहे हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी।
★ युवती के परिजन दर दर भटकने को मजबूर पुलिस के पास जाने पर अधिकारियों के व्यस्त होने का हवाला देकर दुबारा आने का देते है आदेश। ये कैसी है कर्मयोगी योगी आदित्यनाथ की पुलिसिया व्यवस्था जहां न्याय के लिये दर दर भटक रहे हैं पीड़ित।
★ क्या नौबस्ता पुलिस कर रही युवती के साथ किसी अनहोनी का इंतजार ....?
★ क्यों नौबस्ता पुलिस 17 दिन से नही कर रही युवती को ढूढ़ने का प्रयास क्या पुलिस को है किसी बड़ी घटना का इंतजार......?

Comments
Post a Comment