दोस्त के घर मिला लापता युवक का शव

                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       

हमीरपुर। रमेड़ी मोहल्ले में गुरुवार शाम से लापता युवक का शव उसी के दोस्त के घर मिलने से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि दोनों दोस्तों को देर शाम शराब पीते हुए देखा गया था। इसलिये अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मुख्यालय के रमेड़ी छंगा चौराहा निवासी शिवराम कुटार का पुत्र कल्लू नशे का आदी था। उसकी पड़ोस के रहने वाले जीसस से दोस्ती थी। जीसस भी नशे का लती बताया गया है। गुरुवार देर शाम को दोनों को शराब पीते हुए देखा गया था। इसके बाद कल्लू जीसस के घर में ही सो गया। सुबह जब जीसस के परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने कल्लू को ऊपर वाले कमरे में किनारे पड़े देखा। उसके शरीर में कोई हरकत न देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

सदर कोतवाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि हरिशंकर 30 वर्ष पुत्र गंगाराम निवासी रमेड़ी तरौस थाना कोतवाली नगर का शव कस्बा छंगा चौराहा में उनके मित्र जीशश बाल्मिकी पुत्र शिवराम के घर में पडा है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद