तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे फोटोग्राफर का वाहन सवार बदमाशों ने किया अपहरण

 


                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        

मौदहा पुलिस की सूचना पर जसपुरा पुलिस ने दबोचा

हमीरपुर। तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे फोटोग्राफर को बीच रास्ते में रोककर वाहन सवार अपहृत करके बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के अज्ञात स्थान पर ले जाकर अपहृत फोटोग्राफर की पत्नी से फोन पर 30 हजार रुपये की मांग की। पत्नी की सूचना पर मौदहा कोतवाली पुलिस ने जसपुरा थाना पुलिस को सूचित किया। जसपुरा थाना पुलिस ने वाहन सहित एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करके फोटोग्राफर को मुक्त कराया। पीडित की पत्नी ने मौदहा पुलिस को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

मौदहा कोतवाली के छिमौली गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ मंगल शादी आदि मांगलिक कार्यक्रमों में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी आदि का कार्य करता है। इसने जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव गांव के निवासी महेश निषाद के बड़े भाई की शादी का कार्यक्रम कराया था। भुगतान नहीं देने पर उसकी शादी का सारा सेट धीरेंद्र उर्फ मंगल ने रोक लिया था।

गत 13 जून को धीरेंद्र गांव से बाइक लेकर एक तेरहवीं में शामिल होने जा रहा था। तभी रास्ते में शाम करीब 6 बजे महेश ने अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया और चार पहिया वाहन में डालकर जसपुरा थाना क्षेत्र के निर्जन स्थान पर ले जाकर जमकर पीटा और फोन कराकर पत्नी से 30 हजार रुपये लेकर आने को कहा। धीरेंद्र की पत्नी सुनीता ने प्रकरण से मौदहा पुलिस के साथ डायल 112 को सूचित करके मदद की गुहार लगाई। लोकेशन सही नहीं होने पर मौदहा पुलिस ने जसपुरा पुलिस से मदद मांगी। जसपुरा पुलिस ने महेश निषाद को वाहन के साथ दबोचकर धीरेंद्र को मुक्त कराया। धीरेंद्र की पत्नी ने मौदहा पुलिस को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे