पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैम्प का स्व सुन्दरलाल शिवहरे डिग्री कालेज मकरांव में हुआ समापन
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
हमीरपुर, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था हमीरपुर के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप स्व सुंदरलाल शिवहरे डिग्री कॉलेज मकराव हमीरपुर में समापन हुआ कैंप का समापन करते हुए लीडर ऑफ द कोर्स अकबर अली ने कहा कि स्काउटिंग देश प्रेम सेवा व संस्कारों की खान है जिसके माध्यम से बच्चों को नेतृत्व व संस्कार मिलते हैं। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर गुप्ता ने बच्चों को स्काउट के महत्व और जीवन में उसके प्रभाव की चर्चा की डीएलएड के एचओडी विवेक रंजन ने बच्चों को स्काउट का महत्व बताया तथा सहायक लीडर मीना गुप्ता ने बच्चों को टोली विधि के बारे में जानकारी दी ।
आज कैंप में स्काउट प्रार्थना झंडा गीत नियम प्रतिज्ञा इतिहास बिना बर्तन के भोजन टेन्ट पिचिंग गांठ बंधन एवं स्काउट से संबंधित सामान्य जानकारी प्रदान की गई । कैंप में डिग्री कॉलेज के आर एस गुप्ता मनीष ओमर योगेश कुमार अरविंद कुमार दीपक गुप्ता प्रीति पाल आरती गुप्ता और रानू सिंह उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment