जल कल कर्मियों ने डां अम्बेडकर जयंती में लोकतंत्र हेतु मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया

                                जी0 के0 खरे                                 

कानपुर नगर -आज संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, जल कल विभाग के तत्वावधान में बेनाझाबर प्रांगण में देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पूजा अर्चना कर उनको फूल माला चढ़ा कर नमन किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम प्रकोष्ठ उ प्र के प्रान्तीय अध्यक्ष तथा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी जी ने डां भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर चर्चा करते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि देश के आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे, उनके बनायें संविधान में लोकतंत्र में सभी लोगों को मत देने का अधिकार दिया गया, आज देश में लोक सभा के चुनाव होने वाले हैं, हम सभी कर्मचारियों एंव नागरिकों की जिम्मेदारी है कि अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए एक मजबूत सरकार की स्थापना ‌करने के लिए शत् प्रतिशत मतदान करें, इस अवसर पर श्री भूपेश अवस्थी जी ने उपस्थित जनसमूह को मतदान करने का संकल्प दिलवाया, जिससे राष्ट्र मजबूत हो सकें, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील सुमन ने किया, संचालन बी एल गुलाबिया ने किया, कार्यक्रम में आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर, कुसुम बक्सी, पूनम गौतम,,सनी, सुशील सागर,सिकन्दर,आकाश समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार