Posts

Showing posts from April, 2024

बाबा साहब की‌जयंती पर किया गोष्ठी का आयोजन

Image
                                जी0 के0 खरे                                   कानपुर -राज्यकर लखनपुर कानपुर के कार्यालय में  बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती मनाई गयी बाबा साहब की जयंती के अवसर परराज्यकर कानपुर प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बाबा साहब के जीवन, उनके विचारों एंव उनकी शिक्षाओं पर राज्यकर कानपुर के अधिकारियों एंव‌ कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजा भरत अवस्थी, रवि प्रकाश, दीपक चन्देल,पवन प्रकाश पाण्डेय, राजेश ‌पटेल, धर्मेन्द्र ‌अवस्थी, सत्येन्द्र कुमार, ओम गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।

जल कल कर्मियों ने डां अम्बेडकर जयंती में लोकतंत्र हेतु मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया

Image
                                 जी0 के0 खरे                                  कानपुर नगर -आज संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, जल कल विभाग के तत्वावधान में बेनाझाबर प्रांगण में देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पूजा अर्चना कर उनको फूल माला चढ़ा कर नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम प्रकोष्ठ उ प्र के प्रान्तीय अध्यक्ष तथा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी जी ने डां भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर चर्चा करते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि देश के आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे, उनके बनायें संविधान में लोकतंत्र में सभी लोगों को मत देने का अधिकार दिया गया, आज देश में लोक सभा के चुनाव होने वाले हैं, हम सभी कर्मचारियों एंव नागरिकों की जिम्मेदारी है कि अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए एक मजबूत सरकार की स्थापना ‌करने के लिए श...

पेंशन -फोरम की हुईं आपात कालीन बैठक

Image
                                   जी0 के0 खरे                                 कानपुर -आर के एम जिम पांडु नगर में आर के तिवारी की अध्यक्षता में पेंशनर फोरम की आपातकालीन बैठक हुई जिसमें भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी पत्र जिसमें सीजीएचएस लाभार्थियों के  सी जी एच एस कार्ड को आभा आई डी से  जोड़ने के लिए मैंडेटरी किया गया है, के बारे में चर्चा हुई |चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने पत्र में कार्ड लिंक करने  से आधार कार्ड की सारी जानकारी साझा करने की सहमत मांगी है|इस विषय में यह भी चर्चा हुई की सीएचएस के पास सभी लाभार्थियों के आधार कार्ड एवं सीजीएचएस कार्ड संख्या उपलब्ध है यदि सरकार को लगता है कि आभा आई डी को सीजीएचएस कार्ड से लिंक करना आवश्यक है तो वह स्वयं करें इसमें कर्मचारियों को सहमत देने की जरूरत नहीं है ,साथ में यह भी निर्णय लिया गया कि फोरम महामं...

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग को बुझाने में सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डेन ने अहम भूमिका निभाई

Image
                                जी0 के0 खरे                                  लखनऊ, राजाजीपुरम ई ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से खाद्य रसद विभाग में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के पद पर तैनात प्रमोद द्विवेदी के तीन मंजिला बन्द मकान से आचनक घुआं निकलते देख सड़क पर खेल रहे बच्चों ने आग लगने का शोर मचाने लगे। आग लगने की जानकारी मिलते ही लखनऊ सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डेन रामगोपाल सिंह ने भीषण आग को बुझाने में अहम भूमिका निभाई। तीन मंजिले तक आग ही आग दिखाई दे रही थी। वाशिंग मशीन में लगी आग की लपटें बगल में रखे दो गैस सिलेंडर में आग लगती उसके पहले ही बिना कुछ देखे और समझें बिना सिविल डिफेंस के वार्डेन ने आग के बीच में से दोनों गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकला, जिससें बड़ी दुर्घटना होने से बचाया जा सका। बाल्टियों से पानी भर भर कर बेकाबू आग को बुझाने में काबू पाया जा सका, जिसमें स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। आग बुझाने के दौरान सिविल डिफेंस के ...

स्मृतशेष राम गोपाल तिवारी की पुण्यतिथि पर हुआ सुंदरकाण्ड एवं भंडारे का आयोजन

Image
                                जी0 के0 खरे                                   कानपुर; :-  भारत योग एसोसिएशन कानपुर प्रांत संयोजक रोहित तिवारी द्वारा ऑफिसर्स कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ, राधा कृष्ण की झांकी व भंडारे का आयोजन किया गया, रोहित तिवारी ने बताया कि यह आयोजन राज्य कर विभाग में कार्यरत रहे उनके पिता स्व राम गोपाल तिवारी की पावन स्मृति में उनकी ग्यारवीं पुण्यतिथि पर किया गया है। मुख्य रूप से उपस्थित हुए श्री सिद्धनाथ धाम जाजमऊ के महंत बालयोगी श्री अरुण चैतन्य पुरी जी महाराज ने लोक मंगल की कामना के साथ सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त मिथिलेश शुक्ला, संयुक्त आयुक्त मुकेश चंद्र पाण्डेय, गूगल गोल्डन बाबा श्री मनोजानंद जी महाराज, भूपेश अवस्थी, शैलेंद्र द्विवेदी, डॉ अरूण पाण्डेय, डॉ आर के सिंह, अशुतोष द्विवेदी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, नीमा त्रिपाठी,  रीता तिवारी, रुमित सागरी, अजय द्विवेदी, अखि...

महिला पुलिस कर्मियों को एसपी दीक्षा शर्मा ने सम्मानित किया

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       हमीरपुर, अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा नें 12 अप्रैल 2024 को जनपद में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति-04 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु किए गए सराहनीय कार्य के लिए म0आ0 192341439 प्रतिभा सिंह,म0आ0 182200670 निष्ठा द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैम्प का स्व सुन्दरलाल शिवहरे डिग्री कालेज मकरांव में हुआ समापन

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       हमीरपुर, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था हमीरपुर के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप स्व सुंदरलाल शिवहरे डिग्री कॉलेज मकराव हमीरपुर में समापन हुआ कैंप का समापन करते हुए लीडर ऑफ द कोर्स अकबर अली ने कहा कि स्काउटिंग देश प्रेम सेवा व संस्कारों की खान है जिसके माध्यम से बच्चों को नेतृत्व व संस्कार मिलते हैं। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर गुप्ता ने बच्चों को स्काउट के महत्व और जीवन में उसके प्रभाव की चर्चा की डीएलएड के एचओडी विवेक रंजन ने बच्चों को स्काउट का महत्व बताया तथा सहायक लीडर मीना गुप्ता ने बच्चों को टोली विधि के बारे में जानकारी दी । आज कैंप में स्काउट प्रार्थना झंडा गीत नियम प्रतिज्ञा इतिहास बिना बर्तन के भोजन टेन्ट पिचिंग गांठ बंधन एवं स्काउट से संबंधित सामान्य जानकारी प्रदान की गई । कैंप में डिग्री कॉलेज के आर एस गुप्ता मनीष ओमर योगेश कुमार...

राजनैतिक दलो के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक आयोग के दिशा-निर्देशों से कराया अवगत

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम  कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।बैठक में चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों द्वारा ली जाने वाली अनुमति यथा जनसभा, रैली, वाहन, लाउडस्पीकर, अस्थाई चुनाव कार्यालय, हेलीपैड, हेलीकॉप्टर, होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि की अनुमति को सुविधा एप पर निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दलों को अब बार.बार निर्वाचन कार्यालय दौड़ना ना पड़े इसके लिए आयोग द्वारा सभी प्रकार की अनुमतियों के लिए सुविधा एप विकसित किया गया है इसके माध्यम से राजनैतिक दल सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। राजनैतिक दलों को यह भी बताया गया कि ...

जनपद में जोश व खरोश के साथ मनाई गयी ईद

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        कोतवाली पुलिस एवं यातायात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मौजूद रही   ईद हम सब को मिलजुल कर रहनें की प्रेरणा देती है - जावेद हबीब अल्लाह रमज़ान की इबादतों का इनाम देते हैं- आसिफ अहमद    ईद गिलेशिकवे खत्म करनें का दिन है - मकसूद   हमीरपुर, जनपद में ईद का दिन रमज़ान के महीने में की गयी इबादतों के बदले ईश्वर से इनाम  पाने का दिन है, तो इससे बड़ी खुशी और प्रसन्नता का मौका क्या हो सकता है? यही कारण है कि मुसलमानों में इस दिन का विशेष स्थान और महत्व है। विद्वानों ने लिखा है कि "ईद" शब्द "ऊद" से बना है, जिसका अर्थ है "वापसी", यानी हर साल ईद लौटकर आती है और इस के लौट के आनें की चाहत भी होती है। और "फ़ित्र" का अर्थ है "रोज़ा तोड़ना या समाप्त करना"। क्योंकि ईद-उल-फितर के दिन रोजों का सिलसिला ख़त्म होता है और इस दिन अल्लाह रमज़ान की इबादतों का इनाम देते हैं, इसलिए इसे "ईद-उल-फितर"...

बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य राजबहादुर ने किया रक्तदान

Image
                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                       जिला अस्पताल में भर्ती भिलावां निवासी शकुंतला की तबियत खराब हो जाने पर उन्हें खून की कमी हो गई जिस पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य राजबहादुर ने 1 यूनिट O+ पॉजिटिव रक्तदान करके बचाई। बुंदेलखंड रक्तदान समिति द्वारा राजबहादुर जी को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इसने कर के लिए उनकी सराहना की है।

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में पोस्टर बैलेट का प्रशिक्षण

Image
                   अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                        हमीरपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में पोस्टर बैलेट का प्रशिक्षण डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें अपर जिलाधिकारी डॉ नागेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि ऐसे मतदाता जो इलेक्शन ड्यूटी में लगे है जैसे पोलिंग एजेन्ट,कोई भी पोलिंग आफीसर,पीठासीन अधिकारी,पुलिस कार्मिक,आब्जर्वर के स्टाफ में मेम्बर तथा प्राईवेट व्यक्ति जो चुनाव कार्य में ड्राइपर,कंडक्टर क्लीपर के रूप पोलिंग वाहन के साथ लगे है,डिस्पैच तथा रिसीविंग सेन्टर के कार्मिक फार्म 12 ए (ई0डी0सी0)तथा फार्म 12 (पोस्टल बैलेट) के द्वारा मतदान कर सकते है, इनके लिए अलग से नोडल आफीसर नामित किया जायेगा। यह भी बताया गया कि जो मतदान कार्मिक उसी विधान सभा में ड्यूटी कर रहे है, जहॉ के वह मतदान है तो फार्म 12 ए (ई0डी0सी0) के जरिए मतदान कर सकेगे यदि वह दूसरी विधान सभा में कार्यरत है तो फार्म 12 पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सके...

सदर कोतवाली पुलिस ने चौरा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुरक्षा का एहसास कराया

Image
                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      हमीरपुर, चौरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सदर कोतवाली पुलिस द्वारा मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया और आम जनमानस से वार्ताकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया वही फूड निरीक्षक रामसूरत यादव भी मौजूद रहे।

देवी मां के नवरात्रि में देवी सिंह ने उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक चलाया राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का सदस्यता अभियान

Image
                        एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                      सहारनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी हैं देवी सिंह               प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व सहारनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी देवी सिंह जी ने उत्तर भारत से अब दक्षिण भारत तक संगठन का सदस्यता अभियान चलाया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष  देवी सिंह जी जो कि मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं और वह सहारनपुर जिला के वरिष्ठ समाजसेवी भी हैं इस समय देवी मां के नवरात्रि में वह दक्षिण भारत में संगठन का सदस्यता अभियान चला रहे हैं। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दिया है।

नवरात्रि के प्रथम दिन मंन्दिरों में उमड़ी भीड़ घरों में व मंन्दिरों में गूजे मां के जय कारें

Image
                         जी0 के0 खरे / लखनऊ                                    शंख नगारों की ध्वनि और मां के जयकारों ने                             मां भक्तों को भक्ति विभोर कर दिया                  लखनऊ -नगर में कल चैत्र नवरात्र व विक्रमी नवसंवत्सर/ हिंदी नववर्ष के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों जिनमें शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंन्दिर, चन्द्रिका देवी मंदिर, चौंक स्थित आन्दीमाता मंन्दिर, काली मंदिर नवर्दैवश्वर मंन्दिर संदोहन मंन्दिर, संतोषी माता मंदिर, पूर्वी देवी मंदिर सहित अन्य छोटे व बड़े में प्रातः से मातारानी के दर्शन हेतु महिलाओं व पुरुषों एंव बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी भक्त गण घंन्टे घड़ियाल बजाकर मां के जय जयकारे लगा रहे थे, नीचे दूकानों व कार्यालयों व घरों में लोग एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे। ...