निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला 25 जुलाई को आयोजित

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

कानपुर। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों में तीरंदाजी के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से जिला तीरंदाजी एसोसिएशन, कानपुर द्वारा 25 जुलाई (शनिवार) को एक दिवसीय निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के तीरंदाजी ग्राउंड पर आयोजित होगी।

कार्यशाला में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को तीरंदाजी खेल की मूलभूत तकनीकों, सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक युवा इस अनुशासित एवं एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल से जुड़ सकें और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल सके।

जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने विद्यार्थियों, खेल शिक्षकों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग