विधायक फूलपुर ने किया वृक्षारोपण, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
प्रयागराज। सरायइनायत क्षेत्र के हबूसा मोड़ स्थित महावीर पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने वृक्षारोपण किया तथा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बुलबुल त्रिपाठी, निदेशक प्रणव त्रिपाठी, पार्षद अरुण कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य शालिनी श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment