बाढ़ से निपटने को तहसील हमीरपुर में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित दो पालियों में कर्मचारियों की तैनाती, आमजन के लिए हेल्पलाइन जारी

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

हमीरपुर। यमुना एवं बेतवा नदियों में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए तहसील हमीरपुर में कक्ष संख्या-8 से 24 घंटे संचालित होने वाला बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 05282-221081 निर्धारित किया गया है, जिस पर आमजन बाढ़ से संबंधित सूचना देने या सहायता प्राप्त करने हेतु संपर्क कर सकते हैं।

तहसीलदार के आदेशानुसार कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। प्रथम पाली (सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक) में राजेश मिश्रा एवं अजय कुमार (संग्रह अमीन) तैनात रहेंगे, जबकि द्वितीय पाली (रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक) में केशव नारायण एवं जगमोहन अपनी सेवाएं देंगे।

तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रति घंटे नदी के जलस्तर का नियमित रजिस्टर में अंकन करें तथा प्राप्त होने वाली हर सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या बाढ़ संबंधी सूचना के लिए कंट्रोल रूम नंबर पर तुरंत संपर्क करें, जिससे समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें।

22 जुलाई को हमीरपुर में महिला जनसुनवाई करेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग