भूमि अधिग्रहण: सर्किल रेट बढ़ाने व प्रभावित किसानों को पट्टा व नौकरी की मांग

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   


प्रयागराज। जनपद के सोरांव तहसील क्षेत्र में चल रहे भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नेता बबलू दुबे ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।


मंडल अध्यक्ष (प्रयागराज) बबलू दुबे ने ज्ञापन के माध्यम से अधिग्रहित की जा रही जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के कारण कई किसान भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं, ऐसे में उन्हें जीवनयापन हेतु कृषि योग्य सरकारी जमीन का पट्टा आवंटित किया जाना चाहिए।

इसके अलावा, प्रभावित किसानों के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा के लिए उनके बेटों को संबंधित विभागों में सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई। साथ ही, जमीन देने वाले किसानों को अन्यत्र जमीन खरीदने के लिए रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क में विशेष छूट दिए जाने की भी अपील की गई।

जिलाधिकारी ने किसानों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग