दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, होम्योपैथिक दवाओं का वितरण

                    🔴       🟡     आसिफ रजा    🟡       🔴                   

फतेहपुर, 24 जुलाई 2026। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आज भावना दिव्यांग संस्थान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन फतेहपुर, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।



शिविर में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी बीमारी के अनुसार होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आवश्यक औषधियां भी प्रदान की गईं।


इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सभी बच्चों को फल, बिस्कुट, चॉकलेट, पेंसिल, रबर एवं कटर आदि सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्थान की प्रधानाचार्या भावना श्रीवास्तव, प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव तथा इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के प्रबंध समिति सदस्य सुनील जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग