उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोरांव में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, योजनाओं का किया लोकार्पण

                  🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

सोरांव (प्रयागराज)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने सोरांव में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभियां सौंपीं तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।


कार्यक्रम में गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर, महाराणा प्रताप एवं संत गाडगे सहित महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में व्यापक विकास कार्य किए हैं और बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।


उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग