राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन फरीदाबाद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

               🔴       🟡   एड0 आर0 के0 पाण्डेय   🟡       🔴               

🔴 पौधारोपण के साथ देखभाल की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित


फरीदाबाद।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा 25 जुलाई 2026 को एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल पौधे लगाए गए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया गया।


इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धरमवीर सिंह कादियान ने बताया कि संगठन के सभी सदस्यों ने फरीदाबाद स्थित सेंट्रल पार्क एवं कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-17 में पौधारोपण किया। साथ ही प्रत्येक लगाए गए पौधे की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं लेने का निर्णय लिया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को स्थायी रूप दिया जा सके।


कार्यक्रम के दौरान विजय गौर, सतीश कौशिक, के. डी. शर्मा, जे. पी. कंसल, पूजा कार्की, सुनील शर्मा, सुशील शर्मा, रेणु ढींगरा, पी. सी. शर्मा, सीमा नागपाल, सौरभ शर्मा, अजीत गोयल, डी. एस. कादियान, प्रवीण चौधरी एवं मीनाक्षी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग