टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 75 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित
🔴 🟡 आसिफ रजा 🟡 🔴
फतेहपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सक्रिय भूमिका निभाते हुए दिनांक 20 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व में रेडक्रास भवन में 75 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन फतेहपुर एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता द्वारा 5 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का चेयरमैन व उपस्थित सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया।
इसके पश्चात रेडक्रास चेयरमैन एवं सभी आजीवन सदस्यों द्वारा गोद लिए गए कुल 75 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। वितरित सामग्री में भुने चने, मूंगफली के दाने, गुड़, सत्तू एवं प्रोटीन पाउडर शामिल रहे। यह सामग्री मरीजों को उनके चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। साथ ही भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के तहत उन्होंने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए ‘वाटर बेल’ लगाने एवं पानी की बर्बादी रोकने का संदेश दिया तथा सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
रेडक्रास परिवार के सदस्य आनंद स्वरूप रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, छाया श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, अभिषेक रस्तोगी, प्रवीण अवस्थी, रुपाली श्रीवास्तव, मोहन ज्योति, डॉ. विवेक, वंदना गुप्ता आदि ने क्षय रोगियों को गोद लेकर ‘निक्षय मित्र’ के रूप में उनकी सेवा का संकल्प लिया। साथ ही सभी रोगियों का फेस वेरिफिकेशन भी किया गया, जिससे उन्हें निक्षय योजना के तहत अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा सकें।
इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, रामकिशोर शुक्ल, शैलेंद्र रस्तोगी, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, चंद्र श्रीवास्तव, राजेश राजन, अमित कुमार श्रीवास्तव, कौशल कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पांडेय, मनीष कुमार सिंह, गोरेलाल, प्रशांत चतुर्वेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment