सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तालाब में मिला शव
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
हनुमानगंज (प्रयागराज)। सीआरपीएफ में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव घर के समीप स्थित तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोटवां गांव निवासी चंदन सिंह (46), जो सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला में तैनात थे, हाल ही में अपनी मां के इलाज के लिए घर आए थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात वह स्कूटी से घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। बाद में स्कूटी तालाब के पास मिली और अगले दिन सुबह उनका शव पानी में उतराया हुआ पाया गया।
शव पर चोट के निशान होने और नाक-कान से खून निकलने के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।


Comments
Post a Comment