जलभराव के चलते बदला हेलीपैड, अब सकरामऊ में उतरेंगे उप मुख्यमंत्री

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

सोरांव (प्रयागराज)। मेवालाल इंटर कॉलेज मैदान में जलभराव एवं हाईटेंशन तार की समस्या के कारण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित दौरे के लिए निर्धारित हेलीपैड का स्थान बदल दिया गया है। अब उनका हेलीकॉप्टर सकरामऊ स्थित अरविन्द घोष मैदान में बनाए गए नए हेलीपैड पर उतरेगा।


मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने सकरामऊ पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और नए हेलीपैड के निर्माण के निर्देश दिए। जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार, निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा एवं निर्माण कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग