विशेष सचिव विधानसभा बने अजीत कुमार वर्मा, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में श्री अजीत कुमार वर्मा को विशेष सचिव विधानसभा नियुक्त किए जाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री वर्मा अपने प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता से विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और बेहतर समन्वय को नई गति मिलेगी।
श्री अजीत कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय की गरिमा एवं परंपराओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


Comments
Post a Comment