राधारमण मिश्र महाविद्यालय के छात्रों ने फिर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

बहरिया (प्रयागराज)। सिकन्दरा, तुलापुर स्थित राधारमण मिश्र महाविद्यालय के बीएससी कृषि विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।


घोषित परिणाम में रुचि यादव ने प्रथम, प्रिया गोस्वामी ने द्वितीय एवं सुशील कुमार कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्रबंधक रावेन्द्र मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. वैशाली सक्सेना, उपप्रबंधक इंजीनियर रोहित मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आकांक्षा चतुर्वेदी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग