राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में नियुक्तियां, वीरेंद्र शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव, जोगिंदर कुमार को रोहतक की कमान
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने संगठन विस्तार के तहत हरियाणा में नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत वीरेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि जोगिंदर कुमार को रोहतक का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बताया गया कि वीरेंद्र शर्मा इससे पूर्व रोहतक के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें पदोन्नति दी गई है। वहीं, जोगिंदर कुमार को संगठन की मजबूती के लिए रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में जानकारी संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीषा पाण्डेय ने दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।


Comments
Post a Comment