मंडौर गांव में 5 दिन से बिजली गुल, रिश्वत न देने पर लाइनमैन ने नहीं जोड़ी लाइन
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
प्रयागराज। झूंसी विद्युत वितरण उपखंड (द्वितीय/ग्रामीण) के अंतर्गत बलरामपुर पावर हाउस क्षेत्र के मंडौर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र सिंह के आवास पर पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, बावजूद इसके विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
पीड़ित द्वारा विभाग के पोर्टल पर शिकायत संख्या PU22072607998 दर्ज कराई गई। आरोप है कि मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने बिजली जोड़ने के लिए सुविधा शुल्क (रिश्वत) की मांग की। पैसा न मिलने पर उसने "ड्यूटी समाप्त होने" का हवाला देते हुए बिना लाइन जोड़े ही वापस लौट गया।
मामले में यह भी आरोप है कि संबंधित कनेक्शन पर अत्यधिक और मनमाना बिल भेजा जा रहा है, जबकि वास्तविक खपत बहुत कम है। मीटर की खराबी की लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक जांच नहीं कराई गई। साथ ही, नए कनेक्शन के तहत मिलने वाला सरकारी सर्विस केबल भी उपलब्ध नहीं कराया गया।
स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने इस प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए ऊर्जा मंत्री व उच्च अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावित आवास की बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने की मांग की है।
बॉक्स: मुख्य बिंदु
मंडौर गांव में 5 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित
शिकायत संख्या: PU22072607998
लाइनमैन पर रिश्वत मांगने का आरोप
मीटर जांच लंबित, फर्जी/अधिक बिलिंग का आरोप
सरकारी सर्विस केबल उपलब्ध नहीं कराया गया
उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग


Comments
Post a Comment