कानपुर में आज वृहद रोजगार मेला, 120 पदों पर होगी भर्ती

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

कानपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत “नव निर्माण के नौ वर्ष” कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं उत्तम प्राइवेट आईटीआई, सनिगवां रोड के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रमिला पांडेय उपस्थित रहेंगी।

मेले में कानपुर सहित अन्य शहरों की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से फुरूकावा मिडा इलेक्ट्रिक, श्रीराम फाइनेंस, टीम लीज सर्विसेज, हिटाची कैश मैनेजमेंट, सिग्मा स्टाफिंग सॉल्यूशन, वर्धमान टेक्सटाइल, एप्टिव इंडिया प्रा. लि., बीकेके टायर्स आदि शामिल हैं।

इन कंपनियों द्वारा लगभग 120 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें कस्टमर सर्विस, फील्ड एग्जीक्यूटिव, एटीएम ऑफिसर, ट्रेनी अप्रेंटिस, वेयरहाउस एसोसिएट (पिकर, पैकर, बिलिंग, स्कैनिंग) आदि पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 25,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल “रोजगार संगम” पर पंजीकरण कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे