भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
हनुमानगंज। विकासखंड बहादुरपुर के जमुनीपुर स्थित ऐन्द्री धाम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
यह यात्रा ऐन्द्री धाम मंदिर से प्रारंभ होकर कोटवा शिव मंदिर, मां काली धाम, दुबावल ककरा स्थित महर्षि दुर्वासा आश्रम एवं मुम्बा देवी मंदिर बेलवार तक गई। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और “जय परशुराम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन राजू तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान घनश्याम पाण्डेय (अधिवक्ता), प्रभात पाण्डेय, शुभेच्छु मिश्रा (अधिवक्ता), अखंड प्रताप, तारा सिंह, चंदन सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रंजन दुबे, कुलदीप तिवारी (पत्रकार), मोहित पांडेय, सर्वेश मिश्र, मिंटू मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment