पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

                      🔴       🟡  अनय श्रीवास्तव  🟡       🔴                     


कौशाम्बी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जिला प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे