पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे
जी0 के0 खरे
कानपुर -आज सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन उ प्र के प्रान्तीय आवाहन पर प्रातः वर्षा में पेंशनर्स अध्यक्ष बी एल गुलाबिया एंव अरून कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पेंशनर्स का जत्था विजय नगर से बस व्दारा प्रारम्भ कर पनकी, अरमापुर, आवास विकास नं 3, तथा आवास विकास नं 1 से होते हुए कल्याणपुर, आदि में निवास कर पेंशनरों को उनकी मांगों के बारे मे बताते हुए साथ में एकञ कर बिठूर रोड मटका चौराहे पर पारस हेल्थ अस्पताल के सभागार में पहुंचकर सभा किया, जिसकी अध्यक्षता पनकी समाज पेंशनर्स के अध्यक्ष साहब दीन यादव ने किया सभा को सम्बोधित करते हुए बी0 एल0 गुलाबिया ने बताया कि सरकार वित्त विधेयक अधिनियम 2025 को लाकर पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतनमान से वंचित करना चाहती है, पेंशनर्स के राशीकरण जिसको माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 10 वर्ष 8 माह के अधिक की वसूली को रोकने का आदेश जारी किया गया है किन्तु अभी सरकार ने कोई आदेश नहीं किया है, साथ ही कोरोना काल में 18 माह का जबरन रोका गया मंहगाई भत्ते का अभी तक भुगतान नहीं किये जाने, रेलवे किराये पर 40%छूट को पूर्व की भांति दिये जाने पर विस्तृत चर्चा हुई, तथा पेंशनर्स से आग्रह किया गया कि 15 जुलाई को प्रातः 10-30 बजे कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पहुंच कर प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे।
आज के कार्यक्रम का विधिवत संचालन बी0आर0प्रसाद ने किया, सभा को, बी एल गुलाबिया, साहब दीन यादव, अशोक कुमार मिश्रा,वी के माथुर पी एन लाल, ताराचंद, दुर्गा प्रसाद, वी के तिवारी, शाहजहां नाज सहित लोगो ने सम्बोधित किया


Comments
Post a Comment